सर￰ मेरे पिताजी माताजी नाम जमीन जायदा


सवाल

सर￰ मेरे पिताजी और माताजी के नाम में जमीन जायदाद है पिताजी को पेंशन मिलता है इकलौता वारिस हु भाई बहन नहीं है पिताजी माँ का उम्र 65 70 के बिच है वर्त्तमान में माँ लकवा से ग्रसित है पिताजी की हालत भी वैसी है देखभाल कर रहे है लेकिन पिताजी अपनी प्रॉपर्टी दूसरे लोगो को देना चाहता है तो मै अपनी पिताजी की प्रॉपर्टी में अधिकार ले सकता हु न मानलो दूसरे को प्रॉपर्टी के नाम कर रहा है और ओ व्यक्ति देखभाल नहीं करेगा तो उसके लिए कुछ नियम है

उत्तर (2)


87 votes

जब तक के पिताजी और माताजी जीवित है यह उन पर निर्भर करता है कि वह संपत्ति किसे देना चाहे अगर एकलौता बेटा होने के बावजूद भी वह संपत्ति आपको नहीं देकर किसी और को देना चाहते हैं निश्चय ही कहीं ना कहीं कुछ ऐसी बात है जो आप अपने प्रश्न में स्पष्ट तौर पर पूछ नहीं रहे है हमारा आपको यही सलाह है की अपने माता पिता की अच्छे से सेवा करें क्योंकि यह न सिर्फ आपकी जिम्मेदारी है अपितु आपके माता-पिता का आपसे सेवा लेना भी एक अधिकार है, यह पूर्णता उनकी इच्छा पर होगा अगर वह अपनी संपत्ति आपको देना चाहे , आप किसी भी परिस्थिति में बाध्य नहीं कर सकते


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न