सरजी कृपया जानकारी उपलब्ध करवाएं बड़ी


सवाल

सरजी कृपया एक जानकारी उपलब्ध करवाएं बड़ी कृपा होगी आपकी- मैं नगर पंचायत रुद्रपुर,जिला देवरिया का निवासी हूँ वर्तमान में सपरिवार मध्यप्रदेश में नौकरी के उद्देश्य से रह रहा हूँ।मेरे मूल निवास रुद्रपुर के पुश्तैनी घर पर मेरा ताला लगा है और घर बंद है। मेरा पड़ोसी जबरजस्ती मेरे मकान में कब्जा करना चाह रहा है और उसने यह कहते हुए मेरे मकान पर अपना ताला लगा दिया है कि मकान की जमीन में उसका भी हिस्सा है जबकि ऐसा कुछ भी नही है। हमारा परिवार 40 वर्षों से उस मकान में निर्विवाद रहता आ रहा है।घर का 40 वर्षों से हाउस टैक्स मेरे पिताजी के नाम से आ रहा,15 वर्षों से बिजली का बिल मेरे नाम से आ रहा।घर के जमीन के खसरे में मेरे दादाजी का नाम है क्यों कि अभी नामांतरण की प्रक्रिया नगर पंचायत कार्यालय में बंद है। कृपया उचित सलाह दीजिए कि मैं तत्काल क्या कानूनी कार्यवाही उस जबरन ताला लगाने वाले व्यक्ति पर करूँ।

उत्तर (2)


126 votes

आपकी समस्या तुरंत हल हो सकती है यदि आप आपके कान के संबंधित सभी कागजात लेकर मेरे कार्यालय उज्जैन गली नंबर 7 शास्त्री नगर बालाजी कंपलेक्स मैं आकर मुझे बतलाए जिससे आपका पड़ोसी कभी भी आपको परेशान नहीं करेगा ऐसी मेरे द्वारा कार्यवाही की जावेगी की आपका पड़ोसी आपके मकान तो क्या आपसे भी कभी किसी प्रकार से अभद्र व्यवहार नहीं करेगा तथा आपके पड़ोसी द्वारा आज तक यदि आपके विरुद्ध कोई कार्यवाही यदि की गई हो तो उसके संबंधित पेपर भी मुझे लाकर मेरे ऑफिस में संपर्क करें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न