श्री मान् जी नमस्ते। श्री मान जी बरमदी


सवाल

श्री मान् जी नमस्ते। श्री मान जी मै बरमदीन नामदेव निवासी ग्राम पोस्ट गिजवार तहसील मझौली जिला सीधी मध्यप्रदेश, मेरे पास कुल 2 ढिसमिल पुश्तैनी भूमि है जिस पर मेरा 50 साल से कच्चा मकान बना हुआ है जिसमें मैं और मेरी माँ और मेरी पत्नी और बच्चे निवास कर रहे हैं मेरे पिता जी की मृत्यु हो गई है। 2 ढिसमिल भूमि के अतिरिक्त मेरे पास कोई अन्य भूमि नहीं है हमें प्रधानमंत्री आवास मिला है जिसे मैं उसी भूमि पर और उसी जगह पर आवास का निर्माण कर रहा हूं जहां पर मेरा पुश्तैनी घर बना हुआ है। लेकिन मेरा पडोसी जबरदस्ती सरहंगी से कार्य पर रोक लगा रहा है मेरा पडोसी कहता है कि यह मेरी भूमि है मै घर नहीं बनाने दूंगा। उसने तहसीलदार महोदय मडवास के यहां स्टे हेतु आवेदन लगाया है क्या उसके आवेदन से तहसीलदार महोदय स्टे दे देंगे।मै अति गरीब और और असहाय व्यक्ति हू । मेरा पडोसी सरहंग किस्म का व्यक्ति हैं वह जबरदस्ती पैसे के दम पर पटवारी कानूनगो तहसीलदार को अपने पंक्ष में करके हमारी जमीन और घर को हडपना चाहता है।मै क्या करूँ मेरी मदद कीजिए आप मडवास तहसीलदार से बात करने की कृपा करें और हमें उचित न्याय दिलाने की कृपा करें।

उत्तर (2)


306 votes

अपने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दायर करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराएं जिसकी एक प्रति पुलिस अधीक्षक को भेजें यदि वहां से आपको राहत नहीं मिलती है तो व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय में कंप्लेंट केस फाइल करें , अगर आप चाहें तो माननीय उच्च न्यायालय में भी अपने अधिकारों की सुरक्षा हेतु मैनडमास रिट याचिका भी दायर कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न