राजस्थान बीकानेर जिले सामान्य श्रेण


सवाल

राजस्थान के बीकानेर जिले में सामान्य श्रेणी का व्यक्ति एससी एसटी की जमीन कैसे खरीद सकता है मैं अमर जाति से तालुक रखता हूं और प्रॉपर्टी हिंदू धर्म के एससी एसटी कास्ट से बिलॉन्ग करती है

उत्तर (2)


74 votes

भारत में किसी भी व्यक्ति को अगर खेती की जमीन खरीदनी हो तो उसका किसान होना आवश्यक है इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि मैं खेती की जमीन खरीदु तो उसके लिए या तो आपका किसान होना जरूरी है अथवा आपको वह जमीन एग्रीकल्चरल से बिनशेती करवानी पड़ेगी. इसलिए यह मायने नहीं रखता कि आप कौन सी जाति से है , कौन से धर्म से ताल्लुक रखते हैं, जो कुछ मायने रखता है, भाई यह मायने रखता है , कि आप किसान है या नहीं या आपने कानून का सही पालन करते हुए, सही समय पर, खेती की जमीन के इस्तेमाल को बिनशेती उपयोग के लिए कन्वर्ट कराया या नहीं, इसलिए पहले आप यह सुनिश्चित कर लीजिए, कि राजस्थान के जिस जिले में, आप जमीन खरीदना चाहते हैं , वह जमीन किस किसम की है , जैसे कि क्या वह जमीन रेजिडेंशियल है अथवा कमर्शियल है अथवा शेती की है अथवा इंडस्ट्रियल जोन के दायरे में आती है , वगैरा-वगैरा . यह तो कतई मायने नहीं रखता की बेचने वाला शेड्यूल्ड कास्ट या शेड्यूल्ड ट्राइब से ताल्लुक रखता है या नहीं, ऐसा भी कोई कानून नहीं है की वह व्यक्ति जो शेड्यूल्ड कास्ट का है या शेड्यूल ट्राइब का है किसी ओपन कैटेगरी के व्यक्ति को नही जमीन नहीं बेच सकता. यह भी मायने नहीं रखता की ओपन कैटेगरी वाला व्यक्ति, किसी शेड्यूल्ड कास्ट या शरीर ड्राइंग वाले की की जमीन नहीं खरीद सकता. यह जमीन कैसे अपने नाम की जाए और आप कैसे खरीद सकते हैं, इस विषय में अधिक जानकारी के लिए, आप मुझे कॉल कर सकते है.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न