मैं राजस्थान 20 साल रह हूं मैं झारखंड ब


सवाल

मैं राजस्थान में 20 साल से रह रहा हूं मैं झारखंड बोकारो डिस्ट्रिक्ट का रहने वाला हूं ताल गरिया स्टेशन सामने पर्वतपुर गांव का रहने वाला हूं खेती-बाड़ी जिसमें से 20 साल से मुझे कुछ नहीं मिला है मेरे बड़े भाई घर पर रहता है तथा पिताजी को बहला-फुसलाकर काफी जमीन बेच चुका है तथा मुझे मालूम भी नहीं होता है ऐसा कुछ करवाई करना है कि मैं राजस्थान में रहने के बाद भी मेरे बड़े भाई जमीनअकेले बेच ना पाए इसके लिए मुझे क्या डॉक्यूमेंट देना पड़ेगा सर जी बताओगे आप

उत्तर (2)


265 votes

यदि आपके पिताजी जीवित है तो आप उनको समझाकर कहें कि उनके जीवित रहते वे अपनी संपत्ति अपने वारिसों और खुद के लिए भी विभाजित कर दें ताकि भविष्य में कोई विवाद न रह जाये और यदि जीवित नही है तो आपको अपने भाई के विरुद्ध एक सिविल केस फ़ाइल करना होगा कि आपके पिता की संपत्ति में आपका हिस्सा घोषित कर बंटवारा कर दे। जो संपत्ति आपके भाई ने बेच दी है वो आपके पिता के द्वारा बेची मानी जायेगी यदि बिक्री करते समय पिता के नाम पर थी और उस संपत्ति के सम्बन्धनमे कुछ नहीं किया जा सकेगा।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न