मैं भाई 15 साल भाई जमीन रह हूं जमीन मेरे


सवाल

मैं अपने भाई के साथ 15 साल से अपने भाई की जमीन से रह रहा हूं वह जमीन मेरे बड़े भाई के नाम है मेरे भाई के मृत्यु के बाद उनके बेटे इस जमीन को लेना चाहते हैं क्या उस जमीन पर मेरा हक होता है या नहीं जबकि उस जमीन पर मैंने अपना घर स्वयं अपने के पैसे से बनाया है अब 15 साल से उसमें मेरी परिवार रहते हैं जबकि उसमें मेरे भाई का कोई पैसा नहीं लगा घर बनाने में क्या उसने मेरा हक बनता है या नहीं कृपया आप मदद करने की कृपा प्रदान करें

उत्तर (2)


285 votes

अगर आप केस लड़ते हैं तो वह जमीन आपके भाई के बेटों की होगी क्योंकि उस जमीन पर पहला हक उनका बनता है अगर यह जमीन पुश्तैनी जमीन नहीं है तो. अगर यह आपके भाई की खुद की कमाई द्वारा कमाई गई प्रॉपर्टी थी और मरने से पहले अगर वह जायदाद की विल बना कर गए थे, तो उसी के मुताबिक प्रॉपर्टी का बंटवारा होगा. अन्यथा अगर यह पुश्तैनी प्रॉपर्टी है तो, इस का बंटवारा, हिंदू उंडिवाइडेड फैमिली के अंतर्गत, सभी कोपारसनर्स और करता के बीच इक्वल प्रोपोर्शन में होगा. और अगर यह प्रॉपर्टी, आपके भाई द्वारा खुद की मेहनत से कमाई गई प्रॉपर्टी है और उन्होंने मरने से पहले वसीयत भी नहीं बनाई थी तो, यह प्रॉपर्टी उनकी पत्नी बेटे बेटियों को पहले अधिकार दिलवाए गी, फिर बूढ़े मां बाप को और फिर आपका नंबर आएगा बंटवारे के लिए. अगर आप यह केस कोर्ट में डालते हैं तो संभवतः जमीन आपके भाई की होगी और घर आपका. आपका घर हटवाने के लिए, जमीन मालिक को आपको कुछ नहीं देना पड़ेगा क्योंकि आप इतने सालों से अपने भाई की जमीन पर आकर रह रहे हो और आपको भी जमीन मालिक को कुछ नहीं देना पड़ेगा क्योंकि आप अपनी भाई की सहमति से बिना पैसों के भुगतान के रहे रहे थे.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न