मैंने हाल व्यक्ति पैतृक कृषि योग्य भू


सवाल

मैंने हाल ही में एक व्यक्ति से उसकी पैतृक कृषि योग्य भूमि खरीदी है जिसके नामांतरण के लिए तहसीलदार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है, इस ख़रीददारी के एक महीने बाद मुझे विक्रेता की पत्नी की अधिवक्ता की ओर से एक नोटिस प्राप्त हुआ है कि मैंने यह जमीन अवैध रूप से खरीदी है. नोटिस में लिखा है विक्रेता की पत्नी उससे अलग रहती है और वे दोनों कानूनी रूप से अभी भी पति-पत्नी हैं और विक्रेता के चार बच्चों में से एक पुत्री विवाहिता है तथा दो नाबालिग बच्चे (एक पुत्र और एक पुत्री) विक्रेता की पत्नी के साथ रहते हैं एवं एक नाबालिग पुत्र विक्रेता के पास रहता है, इसलिए यह विक्रय अवैध है. नोटिस में मुझे यह धमकी भी दी गई है कि अगर मैंने यह विक्रय निरस्त नहीं करवाया तो मेरे विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नोटिस में लिखा है कि मुझे पति-पत्नी के विवाद की जानकारी होने के बावजूद मैंने भूमि का क्रय किया है जबकि, मुझे विक्रेता के इस पारिवारिक विवाद की कोई जानकारी नहीं थी और भूमि के दस्तावेजों में भी विक्रेता के आलावा किसी और का भी नाम नहीं था. क्या विक्रेता की पत्नी मुझसे यह भूमि छीन लेंगी? कृपया मार्गदर्शन करें.

उत्तर (2)


213 votes

जो कृषि योग्य भूमि आपने क्रय किया है उसमें विक्रेता का नाम इसलिए विक्रय अभिलेख सही है रही बात पत्नी की नोटिस का वन का आपसी और परिवारिक विवाद है जिसका किसी भी रुप से आपके विक्रय विलेख में प्रभाव नहीं पड़ता है और ना ही आपके ऊपर हुए कोई कारण कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं रॉकी व्यक्ति ने मित्र आपने स्वेच्छा से किया जिसका आपने धन भी अदा किया है इस विषय पर आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है ज्यादा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न