मैंने जुलाई 2021 लखनऊ कुर्सी रोड स्पोर्ट


सवाल

मैंने जुलाई 2021 में लखनऊ में कुर्सी रोड पर स्पोर्ट्स कालेज के निकट चमन एंक्लेव में एक मकान रू 4000000 में एक प्राइवेट बिल्डर से बुक किया था जिसके लिए मैंने बिल्डर के बैंक एकाउंट में रू 50000 एडवांस के तौर पर ऑनलाइन ट्रांसफर किया था इस शर्त के साथ कि वह मेरा लोन बैंक से पास करवाकर (जिसकी ई एम आई रू 25000 तक की होगी) मकान के रजिस्ट्री मेरे नाम पर करेगा लेकिन इसका लिखित में कोई सबूत नहीं है । बिल्डर ने एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस में बात किया लेकिन उन्होंने लोन देने से मना कर दिया फिर बिल्डर ने बिना मेरी सहमति के एच डी एफ सी बैंक में लोन के लिए फाइल लगा दिया उसके बाद बैंक के एजेंट का मेरे पास फोन आया उसने मुझे लोन के बारे में बताया की आपका रू 3200000 का लोन हो जायेगा जिसकी ई एम आई रू 25000 के नीचे ही होगी 25 साल के लिए उसके बाद मैने लोन को आगे प्रोसेस करने के लिए बोल दिया लेकिन लोन मंज़ूर के बाद में ई एम आई रू 32000 आई जिसे मैं अफोर्ड नही कर सकता था जिसकी वजह से मैंने मकान कैंसिल कर दिया तथा बिल्डर से एडवांस अमाउंट को वापस करने को कहा लेकिन बिल्डर पैसा वापस करने से मना कर रहा है।

उत्तर (2)


193 votes

नमस्कार जी जैसा कि आपने बताया कि आपने बिल्डर को एडवांस पैसे दिए थे और उसने भी आपका लोन कराने की पर सहमति दी थी पर अब जब आप के अनुसार लोन नहीं हो पा रहा है तो आपने मकान लेने में मना कर दिया है और बिल्डर बाप के पैसे वापस नहीं कर रहा है इस विषय में आप बिल्डर के ऊपर लीगल नोटिस कर सकते हैं उसके अलावा सिविल कोर्ट में केस भी डाल सकते हैं इस विषय में अधिक जानकारी के लिए आप मुझसे संपर्क करें एडवोकेट जितेंद्र सिंह


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न