मेरे पिता मृत्यु 1 वर्ष पूर्व चुकी है। 1


सवाल

मेरे पिता जो अब नहीं हैं उनकी मृत्यु 19 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनकी 12 बीघे जमीन खेत है। मेरे पिता ने दो मकान बनाये थे एक मकान जिसकी कीमत ज्यादा है क्योंकि वो सड़क से लगा हुआ है। और उसको जब खरीदा था। तो उन्होंने मेरी मां के नाम से खरीदा था। दूसरा गली का मकान जिसकी कीमत बहुत कम है।उन्होने अपने नाम से खरीदा और बनाया था। उनकी सब 5 सन्ताने थीं। जिनमे हम 3 भाई और दो बहनें थीं। मेरे सबसे बड़े भाई का निधन 5 वर्ष पुर्व हो चुका है। उनकी 3 सन्ताने और पत्नी है। मेरे मझले भाई से 4 पुत्र और उनकी पत्नी हैं। मझले भाई की मृत्यु 8 माह पूर्व हो चुकी है। मेरी दोनों बहन की शादी हो चुकी है। भाइयों में मैं और सबसे बड़ी बहन ही जीवित हैं। मेरी उम्र 38 वर्ष है। मेरी पत्नी और एक पुत्र है। हम सबका अभी तक घर जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। मां ने सड़क बाले मकान जो कि उन्ही के नाम था उसकी बसीयत मझले भाई की पत्नी के नाम कर दी है। मां और भाभी अभी जीवित हैं। और वो दोनों बहुत ही दुष्ट प्रकति की है। पिता की सम्पति से भी वो हिस्सा लेगी और मां की वसीयत के अनुसार भी सड़क का पूरा मकान भी उसे मिलेगा। मैं क्या करूँ?

उत्तर (2)


313 votes

प्रिय ग्राहक ,
तुम्हारे स्वर्गीय भाई की पत्नी का अपने पति की प्रॉपर्टी ऊपर पूरा अधिकार
उसे है . जो प्रॉपर्टी तुम्हारे स्वर्गीय भाई को जानी थी वह अब उसकी पत्नी और बच्चों को जाएगी . उसे रोका नहीं जा सकता.
दूसरी बात जो प्रॉपर्टी आपकी माता की थी वह तब तक तुम्हारी माता की रहेगी जब तक वो जीवित है . आपकी माता अभी जिंदा है तो वह अपनी वसीयत बदल दे या फिर कैंसिल कर सकती हैं .
वसीयत की मान्यता तब तक नहीं है जब तक माता जीवित है वसीयत की मान्यता मृत्यु के बाद होती है .
वसीयत को तब तक चैलेंज नहीं किया जा सकता जब तक वसीयत करने वाला जीवित है . आपको मेरी एडवाइस है के आप अपनी माता को मनाए और वसीयत कैंसिल करने को बोले और चेंज करने को बोले .

आपका विश्वास पातर
एडवोकेट गुरप्रीत सिंह


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न