मेरे पिता जी ५ भाई जिनकी ३० बिस्वा जमी


सवाल

मेरे पिता जी ५ भाई है जिनकी कुल ३० बिस्वा जमीन थी जिसका आपसी बटवारा भी हुआ था लेकिन मेरे बाबा के रहते ही मेरे एक चाचा जिनका उसमे ६ बिस्वा का हिस्सा था उनके कर्ज की चुकाने के लिए बेच दिया बेचते समय उन्होने अपने अन्य लडको यानी कि मेरे एक चाचा और एक बड़े पिता जी और मेरे पिता जी से पैसा लेकर उनको दिया और जमीन का बैनामा इन्हीं तीन पुत्रों के नाम कर दिया जिसकी वरासत भी उसी डेट में लिखी को की पंजीकृत है और उसपर मेरे चाचा जिन्होने पैसा प्राप्त किया उनके और दो और गवाहों के सहमति हस्ताछर भी है वारासत में पर मेरे उसी चाचा ने १० साल बाद बाबा के मारने के बाद जब दादी का नाम चढ़ गया तो कागज में गलत सलत जानकारी दाल कर फिर से १/५ का दावा करते हुए एक पछ को बैनामा कर दिया जिसको हमने कब्ज़ा नहीं करने दिया और दीवानी में उसका मुकदमा किया इसी बीच अन्य हिसेदार मेरे परिवार के लोगों ने अपनी जमीन प्रॉपर्टी डीलर को बेच दिया जिस पर उसने प्लाट भी काट दिया पर उसके बगल मेरे हिस्से की जमीन बची है सभी कहते है कि मुकदमा हार जाओगे तो सब तुम्हारी जमीन बची है उस पर कब्ज़ा कर लेंगे सर मुझे बताइए कि क्या मै अपनी जमीन को कैसे

उत्तर (2)


104 votes

क्या आप उस जमीन को बेचना चाहते हैं ...या उस जमीन पर घर बनाना चाहते हैं या जिसने आपके जमीन के आसपास प्लॉट कांटा है... उसे परेशान करना चाहते हैं ... अपना उद्देश्य बताइए ... अभी सही सलाह दूंगा ...

विवादित जमीन कृषि जमीन के आसपास है या घर बनाकर बसने वाले जमीन के आसपास है ...


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न