मेरे पिता जी शादी थी। पहली पत्नी गुजरन


सवाल

मेरे पिता जी की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी के गुजरने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की। दोनों पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है। पहली पत्नी से दो लड़के है एवं दूसरी से तीन लड़के है। मेरे पिता ही ने अपनी खुद की कमाई से शहर में एक घर बनाया है जिसमे पिछले 22 सालों से मैं और मेरे दोनो भाई यानी कि दूसरी पत्नी से हुए लड़के इस घर मे रहते आ रहे है। पिता जी ने वसीयत तहसील में रजिस्टर करा दी है। जिसमे हम तीन भाइयों के नाम ये घर लिख दिया है। अब पहली पत्नी से हुए दोनों लड़के रोज घर पर आकर जान से मारने की और घर मे हिस्सा लेने की बात करते है। क्या वे हिस्सा ले पाएंगे कोर्ट द्वारा। मैं कैसे कोर्ट में या थाने में अपील या शिकायत कर सकता हूँ उनके इस तरह के व्यवहार के खिलाफ। जिन दुश्वार हो गया है क्या कोई कानून है जिसका हैम सहारा ले पाए।

उत्तर (2)


229 votes

यदि आपके पिताजी ने वसीयत के द्वारा घर को ट्रांसफर कर दिया है तो यह एक न्याय संगत ट्रांसफर है और आपके अन्य भाइयों का इसमें कोई हिस्सा नहीं है जमीन आपके पिताजी के द्वारा खरीदी गई थी उसको किसी भी तरह से किसी को भी देने या दान करने का हक सिर्फ आपके पिता को है जैसा कि आपने कहा है की वसीयत रजिस्ट्रार के यहां रजिस्टर्ड है और क्या पार्टी आप लोगों के नाम ट्रांसफर हो चुकी है आपके भाइयों की धमकी के लिए अपने पुलिस स्टेशन में धारा 504 506 और 509 में सकते हैं ताकि पुलिस अपना काम कर सके


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न