मेरे पति पिता खरीदी जमीन हमें हिस्सा प


सवाल

मेरे पति को उनके पिता के द्वारा खरीदी गई जमीन हमें कुछ हिस्सा प्राप्त हुआ है और वह सिर्फ कागज पर है उनके पिता के द्वारा एक जमीन में तीन नाम रजिस्टर किए गए हैं एक मेरे पति की मां का दूसरा मेरे पति की बहन का नाम और तीसरा मेरे पति का नाम और हमारे हमारे हाथ में कोई भी जमीन के कागज वगैरा नहीं है जो भी डॉक्यूमेंट है वह सब मेरे पति की बहन के अंदर में है और उनसे हमें नहीं मिल सकते हैं अगर मेरे पति को अपने पिता के द्वारा खरीदी हुई जमीन में जो शेर प्राप्त है उसे अपना हैंडोवर करना है तो क्या करना पड़ेगा

उत्तर (2)


219 votes

यदि आपके पति का नाम रजिस्ट्री में सह-स्वामी के रूप में दर्ज है तो उनका हिस्सा कानूनी रूप से सुरक्षित है, भले ही कागज़ बहन के पास हों। पति तहसील से रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति प्राप्त करें और यदि बहन या माँ हिस्सेदारी देने से मना करें तो सिविल कोर्ट में विभाजन वाद या घोषणात्मक वाद दायर कर अपने हिस्से का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। परिवारिक समझौते से भी हिस्सा सौंपा जा सकता है।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न