मेरे दादा जी स्वर्गवास मेरी दादी छोटे


सवाल

मेरे दादा जी के स्वर्गवास के बाद मेरी दादी छोटे दादा जी के साथ रहती थी, मेरे दादी और छोटी दादी दोनों सगी बहने थीं, मेरे छोटे दादा जी ने मेरी दादी को हमारे घर का तीसरा हिस्सा दिया था, जिसमें हम आज 17 सालो से रह रहे हैं, मकान छोटे दादा जी ने अपने नाम करवा लिया था ,जो उनकी मौत के बाद उनके बेटे ने अपने नाम करवा लिया,छोटे दादा जी ने एक सादे स्टाम पेपर पर हमें तीसरा हिस्सा हमें लिख कर दे दिया था, मेरी छोटे दादा दादी और मेरी दादी सब का ५ ६ वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया है, मेरे छोटे दादा जी के बेटे ने धोखे से स्टाम्प पेपर भी हथिया लिया है, हमारे तीसरे हिस्से के मकान में बिजली मीटर नल कनेकशन मेरे पिता जी के नाम पर है जब हमने अपने घर के तीसरे हिस्से के दस्तावेज अपने चाचा जी से मांगे तो वो देने से मना कर रहे है,मेरे पिता जी ने उनके ऊपर मुकदमा किया है जो आज चार सालो से चल रहा है मेरी मां कैंसर की मरीज हैं हम मुक़दमा लड़ने में इतने सक्षम नहीं हैं मेरे छोटे चाचा की २ बहने और मेरे पिता जी के एक बहन है जो उनके डर से चुप हैं कृपया कोई हल बताइए हम क्या करे कि अपने घर के दस्तावेज अपने नाम कर सकें

उत्तर (2)


276 votes

नमस्कार ,

यदि यह संपत्ति जिसमें आप सब रहते हैं पुश्तैनी है तो इस संपत्ति में आपके बड़े दादा का उतना ही हक है जितना कि आपके छोटे दादा का है . आपको अपने पास के न्यायालय में जाकर एक अच्छे वकील से मिलना चाहिए और उनकी सहायता से न्यायालय में बंटवारे की याचिका दर्ज करवानी चाहिए . जिसके उपरांत कोर्ट द्वारा निर्णय लिया जाएगा कि किस का कितना हिस्सा होगा. परंतु अगर यह संपत्ति आपके छोटे दादा की स्वयं की बनाई हुई है तो अगर आप यह बात न्यायालय में साबित कर दें की आपके छोटे दादा जी ने आपकी दादी के नाम कुछ हिस्सा लिखा है जो अब आपके भाइयों द्वारा हड़प लिया गया है तो कोर्ट आपकी मदद करेगी आपको आप का हिस्सा दिलवाने में .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न