मेरे दादा जी चार भाई मेरे दादाजी पिता


सवाल

मेरे दादा जी के चार भाई है, मेरे दादाजी के पिता का जमी न का बटवारा हुआ,जिसमें चारो भाइयों को बराबर जमीन बाटा गया,,, मेरे दादा जी का स्वर्गवास हो गया है 2013 में.. अब दादा जी के जमीन का बटवारा मेरे पापा जी और चाचा जी के बीच हुआ,जिसमें खाता के लिए फौती उठाया गया, तो पता चला कि दादा जी का बटवारा का जमीन मेरे दादा जी के भाई के नाम में है ,लेकिन जमीन मेरे दादा जी जब से बटवारा हुआ है तब से दादा जी ही खेती कर रहे थे और अभी भी मेरे पापा जी चाचा जी खेती कर रहे है,,, मेरे दादा दादा जी का जमीन में नाम change करने के लिए दादा जी के छोटे भाई ने साइन करने के लिए कर दिया,,, अब दादा जी का जमीन मेरे पापा जी और चाचा जी के नाम में कैसे लाएं,,,सुझाव देते टाइम अपना contact no send kr Dena....plz

उत्तर (2)


101 votes

जो जमीना आपके दादा जी का था के उस पर आपके पिताजी और आपके चाचा का पूरा अधिकार है और आधे आधे का है
इस मामले में मेरा यह सुझाव है तहसील में जाकर अपना नाम खसरा और खतौनी में चढ़ाने की कोशिश करें वं अगर यह ना हो पाए तो तहसीलदार को एवं डिस्टिक मजिस्ट्रेट को इसकी अर्जि दे और इसका एक उपाय और है जो कि आप हाई कोर्ट में एक वाद दाखिल कर सकते हैं जिससे इस प्रकरण को करने से प्रक्रिया जल्दी हो जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न