मेरी माता जी नाम उधम सिंह नगर उत्तराखं


सवाल

मेरी माता जी के नाम उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में एक प्लॉट है। मेरी माता जी का देहांत 5 माहिन पहले हो गया है। हम लोग शुरू से दिल्ली में ही रह रहे हैं और हमारी माता जी का देहांत भी दिल्ली में ही हुआ है। हमारे पिता जी का देहंत भी 2019 में हो गया था। हम तीन बहन और एक भाई है। हम अपनी माता जी की संपत्ति को अपने भाई के नाम कारवाना चाहते हैं। कृपया उसके लिए हम गाइड करें कि हम प्रॉपर्टी ट्रांसफर अपने भाई के नाम कैसे कर सकते हैं। कृपया मदद करे।

उत्तर (2)


310 votes

यदि आपकी माताजी ने अपनी कोई वसीयत नहीं बनाई थी, तो आपको एसडीएम ऑफिस से एक सर्वाइविंग मेंबर सर्टिफिकेट जारी करवाना होगा तत्पश्चात आप तीनों बहनों को प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा छोड़ने के लिए और प्रॉपर्टी सिर्फ भाई के नाम करने के लिए अपना रिलाइनक्विशमेंट डीड बनवाना होगा और प्रॉपर्टी का म्यूटेशन अपने भाई के नाम करवाना होगा ! यह सभी कार्य सक्षमता से करवाने के लिए आप मुझे अप्रोच कर सकते हैं! धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न