मेरी माँ मौत 28 साल चुकी मेरे पिता 6 महीन


सवाल

मेरी माँ की मौत 28 साल पहले हो चुकी है मेरे पिता ने 6 महीने बाद ही दूसरी शादी कर ली तब मेरी उम्र 10 साल थी मेरे 2 भाई और बहन और भी है ।और दूसरी वाली मा के भी 1 लड़का है अब हम अपने पिता की संपत्ति में से हिस्सा कैसे मिल सकता है कृपा कर के कुछ मार्गदर्शन करें

उत्तर (2)


160 votes

अगर आपके पिताजी जीवित है तो उनसे गिफ्ट डीड बनवा लीजिए जिन जिन के नाम पर आपको प्रॉपर्टी चाहिए , जैसे कि सिर्फ आपके नाम पर या अथवा आपके साथ साथ अपने भाई बहनों के नाम पर. गिफ्ट डीड जीवित रहते हुए ही बनाई जा सकती है और जीवित रहते हुए ही, प्रॉपर्टी भी ट्रांसफर हो जाती है. अन्यथा अगर आपके पिताजी का देहांत हो गया है और उन्होंने विल बनाई हुई थी, तो उस विल के मुताबिक, बटवारा होगा. अगर आपके पिताजी ने विल नहीं बनाई हुई थी, तो जो भी जायज बीवी होगी और जायज बच्चे होंगे, उन्हीं को प्रॉपर्टी ट्रांसफर होगी और उन्हीं का एक समान रूप से सबकी समान भागीदारी उस प्रॉपर्टी के मालिकाना हक में मिलेगी. नाजायज बच्चे को भी अपने पिताजी की संपत्ति में हिस्सा मिलेगा अगर उनकी मां ने किसी दूसरे के साथ शादी नहीं कर ली होगी तो. यह बात आप के केस में लागू होती है.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न