मेरी जगह जमीन मेरे नाम से एक 16 नम्बर एक


सवाल

मेरी दो जगह जमीन थी मेरे नाम से एक 16 नम्बर एक 17 नम्बर 16 नम्बर की जमीन जब मै नाबालिग था तब कोई बेच दिया जिसकी दाखिल खारिज नही हुई थी और ये बात मेरी जानकारी मे नही थी, क्योंकि जब ये जमीन बिकी रही होगी तब मै 7-8 वर्ष का रहा होउंगा। 2010-11 मे थोडा बड़ा (बालिग अवस्था) हुआ तो मुझे एक बीस्वा बेचने की आवश्यक हुई जिसे बेचने के लिये 95000 मे सौदा हुआ, लेकिन क्रेता ने चालाकी से 16 नम्बर की जमीन एक बिस्वा की जगह 1.75 बीस्वा अंश लिखवा लिया (क्योंकि तब मै जमीन के अभिलेख पहचान नही पाता था) उनके जमीन लिखाने के बाद जिन लोगो ने मेरे नाबालिग अवस्था मे 16 नम्बर की जमीन खरीदे थे वो अपना अपना दाखिल खारिज करवा लिये जिसके मुझसे जमीन खरीदने वाले का दाखिल खारिज नही हुआ। अब जिस व्यक्ति ने मुझसे जमीन खरीदी थी वो डरा धमका रहा है कि गलत बैनामा के नाम पर 420 कर दुंगा, और उसके एवज मे मेरे नम्बर 17 (जो अभी फ्रेस हिस्सा है) पर कब्जा जमाना चाहता है। जबकि मैने तो 420 किया नही क्योंकि पहले की जमीन मेरे नाबालिग अवस्था मे बिकी थी जिसकी दाखिल खारिज भी नही हुई थी।

उत्तर (2)


159 votes

नमस्कार जी जैसा कि आपने बताया कि आप जब नाबालिक थे तब आप की जमीन का खरीद-फरोख्त किया गया जो कानूनी तौर पर बिल्कुल गलत है इसके विरुद्ध आप उस बैनामा
रजिस्ट्री कैंसिल करवाने के लिए केस डाल सकते हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें एडवोकेट जितेंद्र सिंह


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न