मेरा नाम सीमा मेरी शादी सन 2007 आगरा सिटी


सवाल

मेरा नाम सीमा है मेरी शादी सन 2007 में हुई थी आगरा सिटी में राजा मंडी के पास मेरे ससुर मेरी शादी से पहले एक्सपायर हो चुके थे मेरी शादी के बाद सन 2016 में मेरे पति भी खत्म हो गए सन 2017 में सास भी खत्म हो गई अब मैं पूरे घर में अकेली हूं और दो बच्चे हैं जो की लड़कियां हैं मेरी 5 ननद थी जो की शादी हो कर अपने ससुराल जा चुकी हैं अब मैं घर में अकेली रहती हूं मेरे पति के हिस्से में आने वाला घर मेरे ससुर के पापा के नाम है अब मेरी ननद वह घर लेना चाहती हैं अपने नाम करवाना चाहती हैं अगर उन्होंने अपने नाम घर करवा लिया मैं कहां जाऊंगी यह घर मेरे नाम कैसे होगा यही पूछना चाहती हूं

उत्तर (2)


56 votes

अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु बिना किसी वसीयत के हो जाती है उस परिस्थिति में उसकी सारी संपत्ति उसके कानूनी वारिसों में समान रूप से विभाजित हो जाती है .अगर किसी एक कानूनी वारिस की मृत्यु पहले हो जाती है उस परिस्थिति में व्यक्ति के कानूनी वारिस उसका हक मांग सकते हैं .यदि आपके पति की मृत्यु हो चुकी है उस स्थिति में आप उनका हिस्सा अपने ससुराल वालों की संपत मांग सकती है .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न