महोदया नाम दीपक खटनानी आपसे प्रश


सवाल

महोदया, मेरा नाम दीपक खटनानी है मेरा आपसे प्रशन है मेरे दादाजी का कुछ समय पहले ही निधन हो गया है। मेरे दादाजी की 5 संतान है,जिसमें 4 भाई और 1 बहन है। अब मेरे दादाजी नहीं रहे है तो मेरी दादीजी सबको मकान बेच कर हिस्सा देना चाहती है। अब 4 भाईयो में और 1 बहन में से एक भाई साईन करने से इंकार कर रहा है। बाकी सभी साईन के लिए राजी है और मेरे दादाजी अपनी वसीयत किसी के नाम भी नहीं करके गए है।तो अब कैसे उस मकान को बेचे।

उत्तर (2)


156 votes

नमस्कार ,
आपके दादा जी की प्रॉपर्टी बेचने के लिए उनके पांचों बच्चों के अनुमति की जरूरत होगी . जब तक सब लोग राजी नहीं होते यह प्रॉपर्टी आप बेच नहीं सकते .

आपको अपने नजदीकी न्यायालय के किसी अच्छे प्रॉपर्टी वकील से मिलना चाहिए , जो आपकी मदद कर सके इस बंटवारे को करवाने में .
धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न