मझे धारा 4 151सीपीसी लेटर डाक प्राप्त हु


सवाल

मझे धारा 94 व 151सीपीसी का एक लेटर डाक द्वारा प्राप्त हुवा है जो मेरे द्वारा हाल ही में खरिदे गए एक प्लाट के संदर्भ में है। जिस पर किसी व्यक्ति जो पत्र में वादी दरसाया गया ने अपनी दावेदारी की है और मेरे द्वारा उक्त व्यक्ति को धमकी देने की बात कही गयी है । जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नही है पत्र में प्रेषक में एक एडवोकेट का नाम है और पत्र के प्रथम पेज पर ऊपर न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन)मुज़फ्फरनगर लिखा है। प्रार्थना पत्र अंतर्गत आदेश उक्त धारा लिखा गया है पूरे पत्र में न कोई हस्ताक्षर है और न कोई मोहर लगी है यह क्या है और मुझे इस संदर्भ में क्या करना है

उत्तर (2)


173 votes

महोदय!
आपको जो लिफाफा प्राप्त हुआ होगा उसमें न्यायालय के नाम के साथ - साथ मुकदमा नंबर वगैरह भी लिखा होगा । आप अपने अधिवक्ता को लेकर उस मुकदमें की पत्रावली को तत्काल दिखलाएं और तदनुसार कार्यवाही करें ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न