पिताजी 10 मप्र देवास शहरी क्षेत्र प्ला


सवाल

पिताजी ने 1990 में मप्र देवास शहरी क्षेत्र में एक प्लाट खरीदा था जो कि एक बन्द फैक्ट्री की जमीन पर प्लाट काटे गए थे तथा उसपर मकान निर्माण किया उस समय प्लाट की कीमत भी चुका दी गई थी परंतु किसी कारणवश रजिस्ट्री नही हो पाई थी ना कोई एग्रीमेंट किया गया था मकान निर्माण के बाद फैक्ट्री के सेठ देवास से चले गए तथा कुछ समय बाद उनका निधन हो गया तलाश करने पर पाया गया कि उनका कोई भी वारिस भी नही था मेरे पिताजी उस प्लाट पर सन 1990 से ही मकान बनाकर रह रहे है तथा 1997-98 से सम्पत्तिकर भर रहे है तथा 1999 से ही बिजली कनेक्शन भी है जलकर भी भर रहे है तथा राशनकार्ड वोटर आईडी कार्ड आधारकार्ड तथा सभी पुराने एवम नए दस्तावेजो में यही पता दर्ज है हमारा मकान टीन शेड का है इसलिए हम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना चाहते है क्या हम इस योजना का लाभ ले सकते है इस योजना का लाभ लेने के लिये रजिस्ट्री अनिवार्य है हमे इस मकान की रजिस्ट्री भी करवानी है इसकी रजिस्ट्री कैसे करवाई जा सकती है कृपया कोई उपाय बताइये की हम आवास योजना का लाभ उठा सके धन्यवाद

उत्तर (2)


308 votes

महोदय किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए प्लॉट या जमीन जिस पर निर्माण कार्य जा रहे हैं या उस संपत्ति के एवज में लोन लेना चाह रहे हैं तो निसंदेह वह संपत्ति भू अभिलेख में आपके या लोन लेने वाले के नाम पर होना चाहिए अभी आपको संपत्ति को अपने नाम जुड़वाने प्रथम प्राथमिकता है इसके लिए आपको सिविल सूट न्यायालय में पेश करना पड़ेगा जिसमें न्यायालय आपको भूस्वामी घोषित करेगा तत्पश्चात आप रजिस्ट्री अपने नाम कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न