पति मरने पुश्तैनी जमीन हिस्सा कैसे प्


सवाल

पति के मरने के बाद पुश्तैनी जमीन में हिस्सा कैसे प्राप्त करें। पुश्तैनी जमीन को मेरे ससुर ने अपने नाम करा लिया था। आज से 18 साल पहले मुझे और मेरी दोनों छोटी छोटी बेटियों को घर से बाहर निकाल दिया। अगर तुमने घर में हिस्सा मांगा तो तुम्हारी दोनों बेटियां स्कूल से वापस नहीं आएंगी ऐसा देवर का कहना था। स्वर्गीय ससुर जी का कहना था अगर हिस्सा दिया तो वह तुम्हारे दमाद का हो जाएगा। कितना भी मैंने समझाने की कोशिश की कि पहले बच्चियां बड़ी होंगी पढ़ेंगे-लिखेंगे उसके बाद ही शादी होगी ना लेकिन मेरे ससुर ने कुछ भी नहीं सुना।

उत्तर (2)


228 votes

नमस्कार जी जैसा कि आपने बताया कि आपके पति की मृत्यु हो चुकी है और सारी प्रॉपर्टी आपके ससुर के नाम की और मैं आपके ससुर की मृत्यु भी हो चुकी है तो उसके बाद प्रॉपर्टी में एक हिसाब के पति का भी होगा जो आपके नाम आ जाएगा और आपकी बेटियों के नाम भी अप सिविल कोर्ट में केस डालकर वह हिस्सा ले सकते हैं अधिक जानकारी के लिए मुझसे संपर्क करें एडवोकेट जितेंद्र सिंह


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न