नमस्ते सर मैडम मेरा नाम उमेश सिंह यादव


सवाल

नमस्ते सर /मैडम मेरा नाम उमेश सिंह यादव है मेरे ससुराल में प्रॉपर्टी को लेकर के लड़ाई झगड़ा होता रहता है मेरे ससुर के पांच बेटे हैं और दो बेटियां हैं जिसमें से दो बेटे आए दिन लड़ाई झगड़ा मारपीट करते रहते हैं प्रॉपर्टी को लेकर और वह प्रॉपर्टी जो है मेरे ससुर ने अपनी कमाई से खरीदी है। इसमें किया समाधान होगा दो बेटे कुछ नही करते माता पिता के लिए उल्टा गाली गलौच करते रहते है।

उत्तर (2)


87 votes

उमेश जी. जबतक आपके ससुर जी जिन्दा है तबतक उनका सम्पूर्ण संम्पति पर अधिकार है।उनके जिन्दा रहते किसी का हक हिस्सा नही है।आपके ससुराल की संम्पति आपके ससुर का स्व अर्जित संम्पति है।वे अपने इच्छा से बेच अथवा किसी को भी दान वसीयत अथवा अधिकार दे सकते है।वे चाहे तो न्यायालय से सभी लड़को को अथवा जिनको न देना चाहते हो उन्हे संम्पति से विमुख कर सकते है। ऐसे मे आपके ससुर को जो सेवा कर रहा है उसे वसीयत व पावर आफ एटॉर्नी दे देना चाहिए। ताकि न्याय पाने के लिए व विवाद समाप्त करने के लिए न्यायालय मे वाद दाखिला हो सके । चाहे तो स्वयं भी वाद कर सकते हैं। ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न