नमस्कार सर जी एक जमीन संबंधी मामला ।


सवाल

नमस्कार सर जी एक जमीन संबंधी मामला है । खतियान में किस्म भूमि ( परती ) है। (काबिल लगान) भुमि है 15 मार्च 2023 को जब खतियान निकलवाए तो 1927 ई का खतियान निकला कुछ लोगों का कहना हुआ कि ऐसी भूमि । भूमि सुधार अधिनियम 1950 के फल स्वरुप ऐसी भूमि बिहार सरकार में निहित हो गई है इसीलिए इसका नया खतियान नहीं बना है हम सब के पूर्वजों का खतियान 1970 ई का निकलता है 1970 ईस्वी में भी हम सब का सर्वे हुआ था क्या ऐसी सरकारी भूमि का सर्वे नहीं किया जाता है हम सब इस जमीन पर पूर्वजों के समय से रह रहे हैं हमारे परिवार के ही बड़े पापा ने फर्जी तरीके से अंचल कार्यालय की मिली भगत से यह जमीन अपने नाम करवा लिया है और हम सबको बगैर कानूनी प्रक्रिया के ही जबरन बेदखल कर रहा है जमीन टोटल 15 डिसमिल है जमाबंदी 8 डिसमिल का ही चल रहा है हम कहां जाएं हम सब मजदूर आदमी है हमेशा परदेस में ही रहते हैं हमें कहीं न्याय नहीं मिल रहा है इसके अतिरिक्त हमें कोई जमीन भी नहीं है 2 डिसिमल पर कब्जा बरकरार है कहीं हमें वासगित परचा दिलवाने की सलाह देने कि कृपा करें इस कार्य हेतु मैं श्रीमान का सदा अभारी बना रहूंगा

उत्तर (2)


65 votes

क्योंकि आप और आपके पूर्वज इस जमीन पर लंबे समय से रहते हुए आए हैं, तो जमीन पर आप ही का अधिकार है. लॉ ऑफ़ एडवर्स पजेशन के मुताबिक आज आप इस जमीन के मालिक बन चुके हैं और कोई भी सरकार अगर आपको हटाना चाहती है सामाजिक विकास कार्यों के लिए , तो उसे पहले आप लोगों को मुआवजा देना पड़ेगा.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न