नंदो ने मेरे ससुर की प्रॉपर्टी को बिकवकर सासु मां के नाम कर दी देवर के नाम कैसे करें


सवाल

मेरा नाम सुषमा शर्मा है मेरे ससुर जी के देहांत के बाद मेरे दो नन्दोइयों ने मेरी सासु माँ को बहला फुसला कर ससुर की प्रॉपर्टी को बिकवकर सासु मा के नाम से ही दूसरी जगह प्रॉपर्टी दिलवा दी।ओर कुछ दिन बाद मेरी सासु माँ के द्वारा वसीयत बनवाकर मेरे देवर को भी बेदखल करा दिया।अब मेरे पति व मेरी सासु माँ दोनो का देहांत हो चुका है।अब वो प्रॉपर्टी मेरे व मेरे देवर के नाम पर किस तरह आ सकती है।कृपया आप उचित सलाह दें। मेरी बड़ी नन्द की शादी-1988 मे हुई मेरी शादी -1996 मे हुई मेरे ससुर जी का देहांत- 2002 मे हुआ मेरे पति व मेरी सासु का देहांत - 2018 मे हुआ है कृपया आप उचित सलाह दें ।

उत्तर (2)


76 votes

क्या जरूरी है आप हिंदू हैं या मुस्लिम दूसरी बात यह है यदि आप हिंदू हैं तो जब आपके ससुर की मृत्यु हुई तो उस समय उनकी कितनी संताने समय थी मान लीजिए अगर आपके ससुर की दो बेटे दो बेटियां उनकी पत्नी थी तो यदि आपके ससुर की मृत्यु बिना वसीयत के हुई है तो उनकी संपत्ति पांच भागों में विभाजित होगी जिसमें आपके पति आपके देवर और उनकी बेटियां साथी उनकी पत्नी को = बराबर हिस्सा मिलेगा अब आप न्यायालय से अपने पति के भाग को प्राप्त करने के लिए न्यायालय में वाद ला सकती है को


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न