दादी की बिना बंटवारे की जमीन पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया हैं क्या करे


सवाल

पड़ोसीने मेरी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया है मेरी जमीन के हिस्से को अपनी जमीन में मिला लिया है।मेरी दादी का देहांत हो चुका है। मेरी दादी के तीन बेटे हैं। दादी की जमीन का अभी तक विधिवत बंटवारा नहीं हुआ है। परिवार के लोग जमीन का बंटवारा करने से मना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पहले पड़ोसी से जमीन खाली करवाओ, उसके बाद तुम्हें तुम्हारा हिस्सा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी द्वारा जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा किए जाने की भी समस्या है। इस कारण मुझे अपने वैधानिक हिस्से के संबंध में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर (2)


309 votes

आपकी दादी का समय की संपत्ति से विधिवत बटवारा ना होने के कारण सभी वारिस पूरी जमीन के संयुक्त हिस्सेदार हैं इसलिए परिवार का यह कहना पूरी तरह गलत है कि पड़ोसी से कब्जा अकेले आप अकेले खाली करवाए ताकि हिस्सा मिलेगा इस समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले स्थानीय रजिस्टर विभाग के जमीन की सरकारी पैमाइश या सीमांकन के लिए आवेदन करें ताकि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पड़ोसी द्वारा किए गए कब्जे की सटीक सीमा तय हो सके यदि पड़ोसी समझने समझाने पर कब्जा नहीं हटता है तो आप उसके खिलाफ अवैध कब्जे और विदाकाली के लिए उप जिला अधिकारी या सिविल कोर्ट के में शिकायत दर्ज करवाई वहीं अगर परिवार के सदस्य शांतिपूर्वक आपसे समाधि से बटवारा करने से मना कर रहे हैं आप सिविल कोर्ट में बंटवारे अवार्ड दाखिल कर सकते हैं कानूनी अदालत सभी कानूनी वनिजों की हिस्से तय करेगी और कब्जा खाली करने की जिम्मेदारी संयुक्त संपत्ति के दायरे में देखी जाएगी तत्परित और उचित समाधान के लिए किसी अनुभवी दीवानी वकील से संपर्क करें और कानूनी नोटिस भिजवाएं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न