जो 2012 मेरे पापा फ्रॉड मानसिक स्थिति खर


सवाल

जो कि 2012 में मेरे पापा के साथ में फ्रॉड हुआ था उनकी मानसिक स्थिति खराब होने के कारण से जबरदस्ती उनकी पुश्तैनी जमीन लिखवा ली गई थी उसके संबंध में मेरी मां मां ने 2012 में एक 420 धारा लागू करवाई थी जो की बिना बताये बंद कर दिया गया था तो क्या मई उसे दोबारा खुलवा सकता हु अगर जो हा तो kaise

उत्तर (2)


260 votes

अगर किसी व्यक्ति ने धोखे से आपके पिताजी से पुश्तैनी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली है और आपके पिताजी की मानसिक स्थिति उस समय सही नहीं थी तो उस ट्रांसफर की कोई वैलिडिटी नहीं होती है. अगर इस प्रॉपर्टी को उनके नाम करते समय आपके पिताजी मानसिक तौर पर सही नहीं थे तो इस प्रॉपर्टी ट्रांसफर को आप अवैध साबित कर सकते हैं . वैसे भी पुश्तैनी प्रॉपर्टी के ट्रांसफर के लिए आप की सहमति अनिवार्य होती है . इन ग्राउंड पर आप इस केस को आगे ले जा सकते हैं
केस को सही तरीके से दर्ज कराने के लिए किसी प्रॉपर्टी वकील से प्रॉपर्टी के कागजों के साथ संपर्क करें .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न