चार बहने मा बाप बड़ी बहन बेटे पाला नाम


सवाल

चार बहने है और उनके मा बाप ने बड़ी बहन के बेटे को पाला हुआ है और अब उस के नाम सभी संपत्ति कर रहे हैं। उसके नाम से घर का बैनामा कर रहे हैं और सबसे छोटी बहन को उसमे शेयर नहीं चाहिए, बाकी दो मझली बहनो को हिस्सा लेना है क्योंकि जिस लड़के को पाला है वो ही गली गलौच करता है। बैनामा होने के बाद क्या उसमे शेयर मिल सकता है?

उत्तर (2)


285 votes

जैसा कि आपने बताया आप चार बहने हैं और आपके पिताजी ने सबसे बड़ी बहन के पुत्र को अपने यहां पर रखकर पाला है तथा उसके नाम समस्त घर का बैनामा कर रहे हैं 4 लड़कियों में से बीच की लड़कियों को संपत्ति में कोई हक नहीं चाहिए लेकिन जो सबसे छोटी है उसे संपत्ति में हक चाहिए यदि आपके पिताजी सबसे बड़ी लड़की के पुत्र के नाम यदि घर का बैनामा कर देते हैं और वह घर उनका निजी नहीं है वह उनका पैतृक है तो उन्हें केवल 1 बटा 5 भाग का बैनामा करने का हक है इससे यदि अधिक का बैनामा करते हैं तो वह बैनामा निरस्त हो जाएगा इसमें कोई चिंता की बात नहीं है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न