चाचा ने धोखे से दादी की जमीन अपने नाम कर ली है स्टे लेने के लिए क्या करूँ


सवाल

मेरी दादी हिराबाई बापू घोडे की जमीन मेरे चाचा शिवाजी घोडे ने कर्ज निकालना हे ये सा कह कर चाचा ने दादी के नाम पर जो जमिन थी वो उसके नाम पर कर दिया लेकीन जमीन दादाजीने उसके नाम की जमीन बेचकर नया जमीन दादी के नाम पर खरीदा है लेकीन चाचा ने जमीन जमीन मे मेरे पिता दत्तात्रय बापू घोडे को कोई जमीन का भाग नाही दिया इस लि ये मंत्रालय मे केस चालू हे वो र मुबई हाय कोर्ट मे केस चालू हे लेकीन मंत्रालय वाले बोर्ड पे नाही ले रहे हैं ओ र जमीन पे स्टे लगा ना है मुझे क्या कर ना होगा सर

उत्तर (2)


83 votes

यह जमीन दादाजी ने अपनी पुरानी जमीन बेचकर खरीदी थी, इसलिए कानूनी रूप से यह पुश्तैनी संपत्ति ही मानी जाएगी और इसमें आपके पिता का भी पूरा हक है। दादी अकेले पूरी जमीन चाचा के नाम नहीं कर सकती थीं।

अपनी जमीन बचाने के लिए आपको तुरंत ये कदम उठाने चाहिए:

हाई कोर्ट से तुरंत स्टे लें: चूंकि आपका केस पहले से ही मुंबई हाई कोर्ट में चल रहा है, इसलिए आपको बिना देरी किए हाई कोर्ट में 'इंटेरिम इंजंक्शन' यानी स्टे की अर्जी लगानी चाहिए। जज साहब को बताएं कि चाचा इस विवादित जमीन को किसी और को बेच सकते हैं, इसलिए जमीन की खरीद-बिक्री पर तुरंत रोक (Status Quo) लगाई जाए।

सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में नोटिस: जब तक कोर्ट से स्टे नहीं मिल जाता, तब तक अपनी सुरक्षा के लिए आप अपने इलाके के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में एक 'Lis Pendens' (लंबित मुकदमा) का नोटिस दर्ज करा दें। इसका मतलब यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में यह बात दर्ज हो जाएगी कि इस जमीन पर हाई कोर्ट में केस चल रहा है। इसके बाद कोई भी नया खरीदार उस जमीन को खरीदने की हिम्मत नहीं करेगा।

आप बिल्कुल भी हिम्मत न हारें, क्योंकि आपके पास अपने पिता का हक वापस लेने के मजबूत कानूनी आधार मौजूद हैं। हाई कोर्ट से जमीन पर तुरंत स्टे लगवाने और चाचा के खिलाफ कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखने के लिए आप हमारी कानूनी सहायता ले सकते हैं।

202 votes

लगाने के लिए हिस्ट्री हिस्ट्री लगाने के लिए जमीन की पूरी जो है पेपर भेज दीजिए ताकि उसको देखने के बाद यह पता चले कि किसका कितना शेर है और आपका कितना हिस्सेदारी बनती है जिससे की जमीन की पूरी 9:00 होने के बाद यह सब पता चल सके की जमीन जानी चाहिए तभी तो उसे पर हिस्ट्री लग सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न