क्या नाना नानी के पास रहने पर पिता की संपत्ति में अधिकार खत्म हो जाता है
सवाल
उत्तर (2)
यदि आपके नाना-नानी ने आपको कानूनी रूप से पंजीकृत दत्तक विलेख द्वारा गोद लिया है तो आपका अधिकार आपके पिता की संपत्ति में नहीं होगा लेकिन यदि मुंह जवानी ही आपके नाना-नानी ने आपके माता-पिता से गोद ले लिया है अथवा संबंधित न्यायालय द्वारा इस संबंध में कोई भी आदेश आपके नाना-नानी के पक्ष में नहीं हुआ है तो आपका अधिकार आपके पिता की संपत्ति पर अवश्य है। जैसा कि आप का कहना है कि आपकी माता जी सदैव आपके साथ आपके नाना नानी के घर ही रही हैं तो भी आपकी मां का अधिकार आपके पिता की संपत्ति में बराबर का होगा इसके लिए आप अपनी मां की तरफ से उनके पति की संपत्ति में अधिकार हेतु बटवारा का दावा संबंधित न्यायालय में दाखिल कर सकते हैं।
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- मेरा मकान नंबर 235 और 236 है और मेरा पड़ोसी 233 है जो की दवा कर रहा है कि मेरे मकान नंबर 235 पर बना हुआ मकान मेरा है 234 और सिविल कोर्ट से आदेश आया है तो क्या और मेरे मकान नंबर 235 के बाद 232 है और दोनों मकान बने हुए हैं और बीच का 233 नंबर मकान ने तो बना हुआ है नहीं उसके लिए जमीन है
- हेलो सर यह जो प्रॉपर्टी की यह तो मैं प्रॉपर्टी की बात कर रही हूं ना वह मेरे परदादा जी के नाम पर है तब जब बटवारा हुआ था उसे समय की है उसके बाद मेरे दादाजी की भी मृत्यु हो चुकी है और मेरे चाचा जी की भी मृत्यु हो चुके मेरे चाचा जी की पहली वाइफ है उनका एक बेटा है बट उन्होंने दूसरी शादी कर लिया और वह लगभग 20 साल से हमारे साथ नहीं रह रहे हैं उसके बाद जो मेरी दूसरी चाचा हैं खाने में दर्द हो चुकी है और वह जो प्रॉपर्टी है वह अब मुझे मेरे पापा के नाम पर करवानी है तो उसके लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जो है वह मुझे चाहिए अगर मुझे क्या करना होगा आप मुझे बताएंगे प्लीज
- मैंने एक प्लांट आज से 16 साल पहले खरीदा था जिनकी रजिस्ट्री मेरे पास मौजूद है अब एक व्यक्ति मुझे परेशान कर रहा है और उसमें अपनी जगह बता रहा है लेखपाल से अपनी प्लांट की नपाई कराई तो उसने रिपोर्ट बना कर दी है कि आपका प्लांट अपनी जगह बिल्कुल सही है तो मेरे ऊपर केस कर देता है तो उसमें मुझे क्या समस्या आ सकती है
- मैं 2021 में प्लॉट खरीदा था जो अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड करा था उसके बाद मैंने उसे वक्त प्लॉट को दो बार में बनवाया था पहली बार में सिंगल और दूसरी बार में दो मंजिल बना था लेकिन मेरी पत्नी ने वह मकान अपने भाई के लिए दान पत्र रजिस्टर्ड कर दिया अब मैच में क्या कर सकता हूं और मुझे कैसे वापस मिलेगा