क्या खेत अलग अलग पार्टी प्लॉट पार्टी ल


सवाल

क्या एक खेत मे दो अलग अलग पार्टी ने प्लॉट लिए है एक पार्टी लीगल तरीके से बैनामा कराया है एक पार्टी ने अनलीगल तरीके से बैनामा कराया है खेत 5 भाई का शामिल है कुडा बंदी हुई नहीं है अगर 4 भाई जिसने अनलीगल तरीके से बैनामा कराया है उस पर स्टे ले सकते है और स्टे लेने पर अनलीगल वाले का काम रुकेगा या दोनों पार्टी का?????

उत्तर (2)


132 votes

जैसा कि आपने बताया दूसरी पार्टी ने इलीगल तरीके से प्रॉपर्टी संबंधित कागजात बनवाए हैं और उस प्रॉपर्टी पर कब्जा किया है .अगर आप इस साबित कर देते हैं कि उनके बनाए हुए कागजात या उनका कब्जा गैरकानूनी है तो उनके द्वारा लिए गए स्टे को भी रद्द करा सकते हैं . अगर स्टे किसी प्रॉपर्टी पर हुई है तो उसके ऊपर होने वाला कोई भी कार्य रोक दिया जाता है. दोनों में से कौन सी पार्टी उस कार्य को करा रही है इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता .तो आप यह साबित करें कि जो कब्जा या कार्य उस प्रॉपर्टी पर कराया जा रहा है वह गैरकानूनी है और अपने अधिकार के लिए केस को आगे लेकर जाएं .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न