कुल चार शेयर वाली पैतृक भूमि बिना बटवा


सवाल

कुल चार शेयर वाली पैतृक भूमि में बिना बटवारा किए बिना मेरी जानकारी के मेरे तीन भाइयों ने अपना शेयर बेच दिया क्रेता जो कि अनुसूचित वर्ग से आता है उसने पूरी जमीन पर अपना दखल कब्जा जमा लिया है मैं अपना हिस्सा कैसे प्राप्त कर सकता हूं? जो कि उस पर आंशिक निर्माण भी कर रहा है मैं जब भी मना करता हूं वह मुझे एससी एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है

उत्तर (2)


264 votes

प्रिय बंधु ,
आप व्यवहार न्यायालय में वाद दायर कर अपने अधिकारों की सुरक्षा कर सकते हैं आपके तीनों भाइयों को अपने हिस्से की भूमि विक्रय करने का पूर्ण अधिकार है किंतु आपको अपने हिस्से की भूमि पर बने रहने एवं उसका उपयोग व उपभोग करने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है यदि आपके हिस्से की भूमि पर या बिना बटवारा कराए विशिष्ट भाग पर क्रेता निर्माण करता है या आपके अधिकारों में हस्तक्षेप करता है तो आप व्यवहार न्यायालय में वाद दायर कर अपने अधिकारों की सुरक्षा कर सकते हैं किसी भी अन्य कानूनी सहायता के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न