किसी महिला पति मृत्यु पश्चात सासससुर


सवाल

किसी महिला के पति की मृत्यु के पश्चात यदि उसके सास-ससुर उसे सम्पत्ति से बेदखल करते हुए अपनी समस्त स्व-अर्जित व पैतृक सम्पत्ति रजिस्टर्ड वसीयतनामा द्वारा अपने अन्य जीवित लड़कों के नाम कर देते हैं तो क्या वह महिला सास-ससुर की मृत्यु के पश्चात सम्पूर्ण सम्पत्ति या सिर्फ पैतृक संपत्ति पर दावा कर सकती है? यदि करती है तो क्या उसको उसका हक मिल सकता है? अन्यथा की स्थिति में क्या उसकी इकलौती अविवाहित नाबालिग लड़की अपने मृत बाबा-दादी की सम्पत्ति पर दावा कर सकती है?

उत्तर (2)


68 votes

यदि किसी संयुक्त परिवार में किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाती है और इस जीवित महिला के सास ससुर अपनी पैतृक संपत्ति अपने अन्य जीवित बेटों के नाम रजिस्टर्ड वसीयत या बैनामा कर देते हैं तो मृतक महिला की विधवा के पास तब तक कोई उपचार नहीं है जब तक कि उसके साथ ससुर जीथा उनके मरने के बाद वह विधवा महिला व उसकी लड़की केवल पैतृक संपत्ति में अपने मृतक पति के हिस्से की संपत्ति लेने के हकदार हैं यदि उनके सास ससुर ने बे ना में द्वारा कोई संपत्ति अर्जित की है तो उसमें उनका कोई अधिकार नहीं है और उनको यह सब अधिकार मुकदमा लड़ने के पश्चात ही मेल पाएंगे


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न