किसी प्रॉपर्टी डीलर हमारी जमीन जबरदस


सवाल

किसी प्रॉपर्टी डीलर द्वारा हमारी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है यह प्रॉपर्टी मेरे दादाजी को एकांत में ले गया और ₹100 के स्टांप पेपर पर साइन करवा लिए स्टांप पेपर पर हमारे वारिस जन के एक के भी साइन नहीं है और और मेरे दादा जी के साथ लिखा पढ़ी में धोखाधड़ी की गई है

उत्तर (2)


70 votes

अगर आपको लगता है कि आप के साथ धोखा किया गया है तो आपको यह केस कोर्ट में लेकर जाना होगा जहां आपको इस जमीन पर अपना हक साबित करना होगा यह साबित करना होगा कि यह जमीन आपसे धोखे से ली गई है. जमीन जिस शहर की है वहां के वकील करके आपको यह केस कोर्ट में लगाना होगा तभी आपको इसमें इंसाफ मिल पाएगा . अगर यह जमीन पूर्वजों की है तो सभी वारिस की मर्जी के बिना यह जमीन कोई नहीं ले सकता . सही समय पर केस करना आपके लिए सही रहेगा .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न