एक पिता लड़कियां नंबर लड़की लड़के पा


सवाल

एक पिता की 3 लड़कियां हैं वह दूसरे नंबर की लड़की के लड़के को अपने पार्टी को लिखना चाहते हैं दो लड़कियों को प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं कानूनी प्रक्रिया से अपना हक मांग सकती है ले सकती हैं प्रॉपर्टी में हिस्सा बनता है या नहीं नाती को पूरा प्रॉपर्टी दे सकते हैं क्या

उत्तर (2)


146 votes

नमस्कार ,
जो संपत्ति आपके पिताजी अपने नाती के नाम करना चाहते हैं वह संपत्ति अगर पुश्तैनी है तो आप उसमें अपना हिस्सा जरूर मांग सकती हैं . परंतु अगर वह प्रॉपर्टी उनकी खुद की बनाई हुई है तो उस पर सिर्फ उनका हक है . खुद से बनाई हुई प्रॉपर्टी पर किसी और का हक नहीं होता है , यह सिर्फ उनका निर्णय होगा कि वह प्रॉपर्टी किसके नाम करना चाहते हैं .

आप अपने पास के न्यायालय जाकर एक प्रॉपर्टी वकील से मिलिए और उनको अपनी समस्या के बारे में विस्तार में बताइए अगर आप का हक बनता है तो आप न्यायालय में बंटवारे की याचिका दर्ज कर सकती हैं .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न