एक ज़मीन साइड सड़क जुड़ी जिसमे भाइयो


सवाल

एक ज़मीन जो कि एक साइड से सड़क से जुड़ी हुई है जिसमे दो भाइयो का हिस्सा है लेकिन उनका बंटवारा नहीं हुआ है. पहले भाई ने अपने हिस्से ही आधी ज़मीन बेच दी जो एक व्यक्ति ने अपने नाम से रजिस्टर करवा ली है,जिसमे उसने रोड साइड की ज़मीन नक्शे मैं दिखा रखी है. दूसरे भाई ने भी अपनी ज़मीन बाद में बेच दी है और दूसरे व्यक्ति ने भी वही रोड side की ज़मीन दिखा कर रजिस्ट्री करवा ली है और पीछे वाली ज़मीन किसी ने नहीं नक्शे में दिखाई है उनका कहना है रोड साइड की ज़मीन मैं दोनों भाइयो का हिस्सा होता है. लेकिन उन दोनों भाइयों का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है ऐसे हालात मैं किसकी रजिस्ट्री मान्य होगी.

उत्तर (2)


158 votes

सर दोनों की रजिस्ट्री को रजिस्ट्रेशन एक्ट 1960 की धारा 19 की तरह जो दस्तावेज बना है 30 31 में उस दस्तावेज को रद करवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है उन दोनों भाइयों पर 420 का मुकदमा चलाया जा सकता है जिस बंदे ने उसको जमीन बेची या उन्होंने खरीदी हैं क्योंकि उनका बटवारा नहीं हुआ है तो उनका आशय चीटिंग करने का था इसलिए भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के अधीन मुकदमा चलाया जा सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न