मै सरकारी नोकरी हु हिन्दू हु शादी 2004 2 ल


सवाल

मै सरकारी नोकरी में हु हिन्दू हु शादी 2004 में हुई थी 2 लडकिया है मेरे ससुराल वाले गरीब है मुझसे पैसे ऐंठने के लिए पत्नी को बहका कर 2015 में दहेज का केश मेरे ऊपर करवा दिया जो विचाराधीन है पत्नी और दोनों लडकिया उनके पास ही है मेन्टिनेंस के 7500/माह दे रहा हु मै लड़कियों की कस्टडी चाहता हु इसके लिए केस भी किया हुआ है परंतु 4 साल में कोई सुनवाई नही हुई पत्नी बदचलन टाइप की है परंतु मेरे पास सबूत नही है मै बच्चियों को उससे बचाना चाहता हु जब में गुजारा भत्ता दे रहा हु तो कोर्ट से बच्चो से मिलने की अर्जी लगा सकता हु क्या जिस कोर्ट ने मेन्टिनेंस का आर्डर दिया है वही कोर्ट बच्चो को मिलवाने का आर्डर दे सकता है क्या ऐसा कोई कानून है तो बताये

उत्तर (2)


298 votes

जी हां, ऐसा कानून हमारे देश में मौजूद है , जिसके तहत, आपको बच्चे की अथवा बच्चों की लीगल कस्टडी प्राप्त हो सकती है. जब तक बच्चे बालक नहीं हो जाते और सक्षम नहीं हो जाते, अपने फैसले लेने में , तब तक बच्चों की कस्टडी मां के पास ही रहती है, हालांकि उस दौरान, आप चाहे तो अपने बच्चों से मिल सकते हैं, इसकी इजाजत आपको कोर्ट भी दे देगा. हालांकि उस कोर्ट की इजाजत के लिए, हमें कोर्ट का रुख करना पड़ेगा, अगर आपको अपनी पत्नी द्वारा बच्चों से मिलने पर पाबंदी है अथवा आपको बच्चे से मिलने से रोका जा रहा है तो.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में परिवार वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी परिवार वकीलों से सलाह पाए


परिवार कानून से संबंधित अन्य प्रश्न