मैं हिंदू हूं मेरे पिता पैतृक जमीन टूट


सवाल

मैं हिंदू हूं मेरे पिता की पैतृक जमीन और एक टूटा फूटा घर गांव में है। पिता ने अपने पैसे से सहर में दो घर खरीदे एक को मां के नाम कर दिया था। एक अपने नाम से लिया था। मैं सादीसुदा हूँ मेरा 1 बेटा और बीबी है। मेरे 2 बड़े भाई बिना बंटवारे के बीमारी से खत्म हो चुके हैं। उनके बीबी बच्चे मौजूद हैं। और 1 बहन भी खत्म हो चुकी है। अब मैं और मेरी सबसे बड़ी बहन ही जीवित हैं। जो विधवा भी हैं उनके 2 बच्चे भी हैं। बहन भी मेरे बहनोई की मृत्यु के बाद से मां के नाम पे जो घर है उसमें 17 वर्षो से रही हैं। अब मेरी माँ ने वो घर मेरी बीच की भाभी के नाम वसीयत कर दिया है। जिनके नाम पर मेरी माँ ने वसीयत की है वो बहुत ही कुलच्छिनी औरत है। अब वो मेरे पिता की संपत्ति में भी बंटवारा करा सकती है। जबकि उसने मेरी मां के नाम बाले घर की विरासत अपने नाम पर मेरी माँ से बहला कर करा ली है। मेरी माँ जिंदा हैं और वो उन्ही के पक्ष में उन्ही के साथ रहती हैं। आजतक मैंने अपनी मां से गलत व्यवहार नहीं किया। फिर भी वो उनके साथ हैं जो सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं। पता नहीं कौन सा जादू कर रखा है मेरी बीच बाली भाभी ने। मुझे और मेरी बहन और सबसे बड़े भाई के बीबी बच्चों को क्या मेरी मां की संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है?

उत्तर (2)


179 votes

आपकी यह पैतृक संपत्ति विवादित हो गई है उसके लिए आपको पार्टीशन का दावा करना पड़ेगा और हर एक बारिश का हक कौन सा रहेगा यह कोर्ट तय करेगा उसके मुताबिक सब को कानूनन हिस्सा मिल सकता है इसके लिए कानूनन कार्रवाई करनी पड़ेगी यह सब करने के लिए आपको मुझे कांटेक्ट करना पड़ेगा आपकी मैं जरुर मदद करूंगा कोई चिंता मत करना


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में परिवार वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी परिवार वकीलों से सलाह पाए


परिवार कानून से संबंधित अन्य प्रश्न