मेरी बीवी मां कहने मुझ झूठा मारपीट आ


सवाल

मेरी बीवी ने अपनी मां के कहने पर मुझ पर झूठा मारपीट का आरोप लगाया और अपने मायके चली गई बच्चे को लेकर मेरा 1 महीने का बच्चा है अभी और पुलिस को लिख कर भी दिया की मैं अपनी मर्जी से अपने मायके जा रही हूं और मेरे साथ या मेरे बच्चे के साथ कोई भी घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार मैं खुद हूं और जब तक मेरे पति को मेरी जरूरत नहीं होगी या उनके द्वारा मुझे बुलाया नहीं जाएगा तब तक मैं अपने ससुराल नहीं जाऊंगी अब सर मुझे बस इतना बताइए कि अगर मैं अपनी बीवी को कभी ना बुलाओ तो वह क्या कदम उठा सकते हैं

उत्तर (2)


226 votes

पत्नी को कभी न बुलाना कोई समाधान नहीं है और यह आप ही के विरुद्ध जा सकता है ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अगर पत्नी के साथ रिश्तो में खुश नहीं है तो आप दोनों अपनी सहमति से न्यायालय में तलाक की याचिका दायर करके अलग हो सकते हैं अगर आप पत्नी से मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहे है तो किसी कुशल अधिवक्ता के माध्यम से अपनी पत्नी एवं उनके परिवार वालों को एक लीगल नोटिस भिजवाए जिसमें उन्हें अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए समय सीमा दी जाए अगर फिर भी आपको समाधान नहीं मिलता है तब आप एक लिखित शिकायत पुलिस थाने में दे सकते हैं इसके पश्चात आप न्यायालय में पर्याप्त कारणों के साथ याचिका दायर करते हुए तलाक ले सकते हैं अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा तो ऐसे में अपने बच्चे की कस्टडी आप न्यायालय से मांग सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में परिवार वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी परिवार वकीलों से सलाह पाए


परिवार कानून से संबंधित अन्य प्रश्न