मेरा नाम मोहित कुमार आगरा हु मेरी पत्न


सवाल

मेरा नाम मोहित कुमार है में आगरा से हु मेरी पत्नी ने 2 साल पहले मुझ पर केस किया धारा 125 का केस किया फिर हम दोनों का राजीनामा हो गया तो में अपनी पत्नी को आपने घर लेके आ गया लोक अदालत में केस ख़त्म हो गया फिर दुबारा उसने एक साल बाद 125 का केस कर दिया है अब में क्या करूँ 125 का केस कितनी बार हो सकता है किर्पया बताये

उत्तर (2)


344 votes

जब भी किसी व्यक्ति द्वारा आश्रित व्यक्ति का दायित्व करने से इंकार कर दिया जाता है तब तक 125 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत हो सकता है इसलिए 125 का प्रकरण कई बार पेश किया जा सकता है कोई लिमिटेशन नहीं है जहां तक रहा प्रश्न आप इस संबंध में आपको पहले में सम्मिलित रूप से अपनी प्रतिरक्षा प्रस्तुत कर प्रकरण को मिथ्या साबित करना होगा तभी आप भरण-पोषण के अपने दायित्व से बच सकते हैं प्रतिरक्षा के निम्नलिखित आधार हो सकते हैं
आप अपनी पत्नी के साथ रहकर दांपत्य जीवन का निर्माण करना चाहते हैं
आपकी पत्नी अकारण ही आप का परित्याग कर पृथक रह रही हैं उनके पृथक रहने का कर नहीं है
आपकी पत्नी का व्यवहार आपके प्रति अत्यंत महत्वपूर्ण है आपका उनके साथ रहकर दांपत्य जीवन का निर्वाह करना संभव नहीं रह गया है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में परिवार वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी परिवार वकीलों से सलाह पाए


परिवार कानून से संबंधित अन्य प्रश्न