Mere pai mjhe eminally physicallymenally rcgr kare haiMai nke pass nahi jaana chaahi mai abhi nse al


सवाल

Mere pati mujhe emotionally, physically,mentally torcgur karte hai.Mai unke pass nahi jaana chaahti mai abhi unse alag hu. Wo mujhe baar kehte hai mera sab samman do jo usne dilaaye the.Aur dahej mai jitne bhi die gaye un mai se kuch mai leje aayi hu jaise jewar to wo mujhe dhamkiyaa dete hai do mujhe nahi to mai tumhe maarunga beijjat karunga mai bahut pareshaan hu. Aisi situation mai mai kya kar sakti hu please bataayiye

उत्तर (3)


139 votes

नमस्कार ,

आपको अपने पास के महिला पुलिस थाने मैं जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी चाहिए . और उन्हें सब सच बताना चाहिए जो आपके साथ हुआ है . जिसके उपरांत आपके पति को पुलिस थाने में बुलाया जाएगा और समझाया जाएगा कि अगर उन्होंने अपनी हरकत बंद नहीं की तो उन्हें कोर्ट द्वारा दंड दिलवाया जाएगा . जहां तक आप के जेवर की बात है , शादी में मिला कोई भी जेवर चाहे वह आपके घर से आया हो या उनके घर से , उन सब जेवर पर कानूनी तौर से केवल आपका अधिकार है . तो आप को डरना नहीं चाहिए . आपको अपने पास के न्यायालय में जाकर एक अच्छे वकील से भी मिलना चाहिए और सलाह लेनी चाहिए अपने अधिकारों के बारे में .

धन्यवाद

158 votes

जैसा कि आपने बताया आपके पति आपको हर तरीके से टॉर्चर करते हैं और बेइज्जत करने की धमकियां भी दे रहे हैं तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले आप जाकर थाने मै शिकायत दर्ज कराएं .अगर थाने से सही सहायता नहीं मिलती तो आप उन पर सीधी डोमेस्टिक वायलेंस का केस कर सकती हैं . केस के लिए किसी वकील से तुरंत संपर्क करें.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न