Kya talak k liye chal rahe case k dauran pati ya patni dusri shadi kar Santa hai Agar Talak case ch


सवाल

Kya talak k liye chal rahe case k dauran pati ya patni dusri shadi kar Santa hai? Agar Talak case chalta rahe....dusra paksh Talak k liye razi na ho to...kitni awadhi k baad dusri shadi kitne waqt k baad vaidh maani jaati hai?

उत्तर (3)


245 votes

जब किसी माननीय न्यायालय में किसी तलाक से सम्बंधित मामले का विचारण किया जा रहा हो उस समय किसी भी पक्षकार के द्वारा दूसरी शादी नही की जा सकती है और अगर दूसरा पक्षकार तलाक के लिए राजी न हो तो 1 वर्ष से ज्यादा समय लगेगा तथा दूसरे पक्षकार को शादी के सारे ख़र्च वापस करके तलाक लिया जा सकता है जब तक तलाक नही होगा दूसरी शादी नही की जा सकती है

304 votes

तलाक़ के केस के पेंडिंग रहने के दौरान अगर दोनों में से कोई भी एक पक्षकार दूसरी शादी कर लेता है तो ऐसी शादी मान्य नहीं है और दूसरा पक्षकार उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा494 के तहत कार्यवाही कर सकता है।
ऐसी कोई अवधि कानून में नही है।
किसी पक्षकार की दूसरी शादी तभी वैध मानी जायेगी जब या तो वैध रूप से उसका उसकी पत्नी या पति जो भी स्थिति हो, से तलाक हो गया हो या उसकी पत्नी या पति जीवित नही हो।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न