हेलो सर केस तलाक 10 महीनों जिला न्याय


सवाल

हेलो सर मेरा केस तलाक 10 महीनों से जिला न्यायालय मैं लगा हुआ है उसका कुछ भी परिणाम नहीं निकला मेरा पति मुझे कोट नहीं जाने दे रहा है मैं उसके साथ में रहना नहीं चाहती हूं अपने पति से बहुत परेशान हूं मेरे मां बाप भी नहीं है मैं अपने पति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा दिया हूं पुलिस ने भी कुछ नहीं किया उसका मुझे अपने पति से छुटकारा चाहिए क्या करूं

उत्तर (2)


197 votes

आप कोर्ट में 156 धारा के अंतर्गत एप्लीकेशन फाइल करें जिसमें अपने पुरानी पुलिस रिपोर्ट का हवाला देकर अपने पुलिस रिपोर्ट का स्टेटस पूछें पुलिस कोर्ट में बताएगी कि उन्होंने आपकी एप्लीकेशन का क्या किया और क्या एक्शन लिया तथ चार्ज सीट क्यों नहीं अभी तक दाखिल की ? आप निसंकोच होकर कोर्ट में बयान दें और आपने जो दूसरा केस डाल रखा है उसकी पुनः सुनवाई की प्रार्थना करें कोर्ट में यह भी बताएं कि आपका पति आपको कोड नहीं आने देता इसलिए आपको कोर्ट से एक आदेश दिया जाए एवं पति को प्रतिबंधित किया जाए कि वह आपको कोर्ट अटेंड करने से बाधित ना करें ! किसी अच्छे वकील से अपनी पैरवी कराएं जो कि किसी फील्ड का हो और अच्छा ज्ञान और अनुभव रखता ह!


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न