हिंदू विवाह अधिनियम तहत क्या बीवी ब


सवाल

हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कुछ हो सकता है क्या जिससे अपनी बीवी या बच्चे को भत्ता देने से बचा जा सके अभी तक किसी भी तरफ से कोई मुकदमा दाखिल नहीं किया गया है लेकिन धमकी दी जा रही है बहुत को समझाने की कोशिश की मैंने अपनी लेकिन वह अपनी मां की वजह से सब बर्बाद कर रही है और अपने घर चली गई है बच्चे को लेकर कृपया मदद करें मेरी सर धन्यवाद

उत्तर (2)


248 votes

यहां मुद्दा यह नहीं है की भत्ता देने से बचा जाए यहां मुद्दा यह है कि आप पर अगर कोई कानूनी कार्रवाई की आशंका बनी हुई है तो आप उससे निदान कैसे पाए अगर आप गलत नहीं है तो ऐसे में आपको सलाह दिया जाता है कि आप पत्नी के द्वारा दिए जा रहे धमकियों को रिकॉर्ड करें साथ ही एक लिखित शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दे कि आपको आपकी पत्नी के द्वारा केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है जिससे आप मानसिक रूप से प्रताड़ित है इस शिकायत की एक प्रति एसपी एसएसपी डीजीपी खुद ही भेजें और तत्काल कार्यवाही हेतु अनुरोध करें साथ ही आप अगर चाहे तो कुशल अधिवक्ता के मार्गदर्शन में न्यायालय से अपनी पत्नी द्वारा मानसिक प्रताड़ित किए जाने के वजह से तलाक के लिए प्रार्थना भी कर सकते हैं और अगर आपका कोई बच्चा है जिसे आप चाहते हैं आप अपने साथ रखें तो पर्याप्त कारण कि बच्चा आपके साथ एक अच्छे भविष्य को पा सकेगा न्यायालय में पेश करते हैं फिर अपने बच्चे की कस्टडी भी मांग सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न