सर हम हमारा परिवार मानसिक तनाव ग्रस्त


सवाल

सर हम और हमारा परिवार मानसिक तनाव से ग्रस्त है में कानूनी सलाह चाहता हूं जिसमें मेरे भाई की पत्नी गत कुछ दिनों से बीमार है जिसके परिणाम स्वरूप हमने उनकी जांच व इलाज कराया 2डॉक्टर की सलाह पर उन्हें टीवी की शिकायत है दिक्कत यहां आती है कि स्वस्थ ना होने के कारण उनका परिवार हमारे परिवार पर धमकी और बिटिया को कुछ होने पर झूठे मुकदमे लगाने की बात करते है कृपा मार्गदर्शन करे

उत्तर (2)


182 votes

यदि आपके भाई की पत्नी थोड़े से ठीक-ठाक है पुलिस स्टेशन जा सकती है, तो आप उनके जरिए एक अर्ज उनके घर वाले के खिलाफ देकर निश्चिंत हो सकते हैं. यदि आपके भाई की पत्नी ऐसा अर्ज करना नहीं चाहती है तो आप पूरे मेडिकल के पेपर अच्छे से रखिए और आपके भाई को उनके ससुराल वाले के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी करके रख सकते हैं की हमें बार-बार धमकी देकर हमारा जीवन और मानसिक संतुलन बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हमारे परिवारिक संबंध में अशांति फैलाना चाहते हैं . मैं बहुत अच्छी तरह से मेरे मीसेज की ट्रीटमेंट कर रहा हूं , कोई कसूर नहीं रख रहा हूं . इस तरह का एक एप्लीकेशन देकर आप पुलिस स्टेशन में ससुराल के खिलाफ रख सकते हैं या अपने वकील द्वारा नोटिस देना चाहते हैं तो ससुराल वालों को दे सकते हैं इस तरह से आप निश्चिंत हो सकते हैं . धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न