सर हम लड़की शादी चाहते वो शादीशुदा वो प


सवाल

सर हम जिस लड़की से शादी करना चाहते है वो शादीशुदा है और वो अपने पति वे साथ रहना नही चाहती है। शादी के 6 महीने बाद से वो लड़की अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही है और अपने पति से 1 साल से अलग है। उसका पति उसे मरता पीटता था वो अलग होना चाहती है पर उसका पति उसे छोड़ने को तैयार नही है और न उसके पास पैसे है कि वो केस लड़ सके और वो इसी परेशानी की वजह से आत्महत्या करने की कईबार कोशिश कर चुकी है। तो उसे कैसे छुटकारा मिले इस समस्या से।

उत्तर (2)


273 votes

नमस्कार ,

आप अपने पास के न्यायालय में जाकर, एक फॉर्म मिलता है जिसके द्वारा सरकारी वकील किया जा सकता है उसे भरे महिला के नाम से और फिर वकील की सहायता से तलाक की याचिका न्यायालय में दर्ज करवाएं . जब न्यायालय से उनके पति के पास लीगल नोटिस जाएगा तो उन्हें कोर्ट में आना ही पड़ेगा . आप इन महिला से कहिए की मारपीट का केस और गुजारा भत्ता कभी केस करें .
यह करने से उनका पति तलाक देने को जल्दी तैयार हो जाएगा . एक बार उनका तलाक हो जाए उसके बाद आप दोनों विवाह कर सकते हैं .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न