सर मेरी बहन शादी साल नन्द सास मारती पि


सवाल

सर मेरी बहन की शादी को एक साल हुआ है और उस की नन्द ओर सास उस को मारती पिटती है और बहुत दुःखी करती है और तीन महीने पहले वह वापस घर आ गयी थी लड़की अब वहां जाना नहीं चाहती ओर लड़का कहता है कि में तलाक नहीं दूंगा अब क्या करना चाहिए

उत्तर (2)


191 votes

सबसे पहले तो आप अपने लोकल थाने में अपनी बहन द्वारा घरेलू हिंसा घरेलू हिंसा एक्ट के अंतर्गत एक एप्लीकेशन डलवाईए और उसके पति , ननंद एवं के विरुद्ध प्रताड़ना का करने का विस्तार से बताइए दिनांक एवं घटना किन व्यक्तियों के उपस्थिति में हुई है इसका पूर्ण विवरण देते हुए ही यह प्रार्थना पत्र थाने के महिला सेल में दाखिल कराएं जिसे सी ए डब्ल्यू सेल भी कहते हैं ! इसमें यदि आप किसी अच्छे एडवोकेट से सलाह लेंगे तो अच्छा होगा ! एक बात और समझ ले कि कोई भी व्यक्ति एक दूसरे को तलाक नहीं देता केवल तलाक लीगल कोर्ट ही दे या डिक्लेअर कर सकता है ! इस संबंध में आप किसी अनुभवी एडवोकेट से ही तलाक का मुकदमा फैमिली कोर्ट में डलवाए क्योंकि देखने में तो इस तरह के केस आसान लगते हैं परंतु क्योंकि पति पत्नी कि ज्यादातर बातें समाज मैं ना होकर अकेले में होती हैं इसलिए इन्हें कोर्ट में स्थापित करना मुश्किल होता है जो कोई अनुभवी वकील ही कर सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न