सर मेरी छोटी बहन केस डिस्ट्रिक्ट कोर्


सवाल

सर, मेरी छोटी बहन का केस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अप्रैल 2016 से चल रहा है जिसमें दहेजप्रथा, घरेलू हिंसा, गुज़ाराभत्ता व तलाक़ के मुकदमे हैं. आरोपी पक्ष वाले तारीख़ पर नहीं आता अबतक तीन-चार बार ही आए हैं. वादिनी ससुराल में तीन बार क्रमशः 7 दिन,1माह व 4माह के लिए गई है. कोई संतान नहीं है. मै बाहर रहता हूँ तारिख़ पर मां और बहन ही जाती हैं, कानूनी पेंच उनके समझ नहीं आता बहुत पैसा लग चुका है, तलाक़़ नहीं मिल रहा, 1500 रू गुज़ारा-भत्ता देने का नौ माह पूर्व कोर्ट ने आदेश दिया था, पर तीन नोटिस के बाद भी कुछ नहीं हो रहा. वक़ील से बात करता हूँ तो वो बताते हैं कि कोर्ट नहीं चल रहा, जज छुट्टी पर हैं, विपक्षी नहीं आरहे, कोर्ट के हाथ में है वगै़रह वगै़रह. सर, मै जानना चाह रहा था कि 1st. एकतरफा मुकदमे लगभग कितने लम्बे चल सकते हैं ? 2nd. नोटिस या सम्मन वकील के तरफ से भेजा जा रहा है इसकी सत्यता की जांच कैसे होगी ? 3rd. यह कि कोर्ट के आर्डरशीट की काॅपी निकलवाने का क्या प्रासीज़र है तथा इसमें कितने पैसे लगते हैं? वकीलसाब तो बताते हैं पूरी आर्डरशीट पर जितने शब्द होंगे उतने सौ रूपए+स्टांप टिकट के 500 अलग.

उत्तर (2)


327 votes

यदि आपकी बहन को कोर्ट से खर्चा पानी के आर्डर पास किया हुआ है तो आप कोर्ट से इस ऑर्डर के तहत पैसा मांग सकते हो जिसके लिए आपको एक एप्लीकेशन फाइल करनी पड़ेगी और कोर्ट जाना पड़ेगा इसके अलावा अगर पता है कि खर्चा पानी कम दिया गया है अमाउंट को बढ़ाने के लिए कोर्ट में अप्लाई कर सकते हो.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न