सर जी नमस्कार मेरे मौसी बेटे शादी पत्


सवाल

सर जी नमस्कार , मेरे मौसी के बेटे की शादी हुई हे पर उनकी पत्नी 1 माह भी नही रही और अपने मयेके अपनी मर्जी से चली गयी 1 महीने मे ससुराल मे रहते हुए सास ससुर को मानसिक प्रताड़ित दुर्व्यवहार किया जो की मौसी का बेटा goverment जॉब मे जो की उनकी नौकरी का स्थान ससुराल से दूर हे परन्तु उनकी पत्नी न ही साथ जाना चाहती थी और नही उनके सम्बन्ध बन पाए लगातर फोन पर बात करना और उसकी जानकरी हमे न देना उनके पति को पूरा यकीन हे की उनका किसे से ऐसा अफेयर हे और शादी के बाद भी चल रहा हे उनके पास सबूत भी हे ...सर जी , अभी शादी को 7 महीने हो गये हे इस अंतराल मे हम लोगो ने बहोत प्रयास किए की वह हमारे साथ ससुराल आए हम लेने भी गये परंतु उनका व्यवहार हमारे प्रति असहनीय था इस बीज उन्होने हमे बुलाके उनके वकील और गवाहो के सहारे स्टेम्प पर आपसी तलाक के लिए सहमति और साइन डरा धमका के हम लोगो से करा ली और 2लाख रुपए भरण पोषण के लिए भी माग लिए हे ...हम लोग अब क्या कर सकते हे उचित मार्ग दर्शन करे ...

उत्तर (2)


310 votes

नमस्कार ,

आप लोग इस घटना की जानकारी अपने पास के पुलिस थाने में जाकर करिए . फिर एक अच्छे वकील से जाकर मिलिए जिनकी सहायता से आप न्यायालय में याचिका दर्ज करिए .

उन्होंने जो दुर्व्यवहार किया उसके खिलाफ , जबरदस्ती दस्तखत कराने के खिलाफ , और किसी और के साथ संबंध है उसके खिलाफ . इन सब आधारों पर जितने हो सके उसने सबूत पेश करिए , जिससे कि आपके परिवार को इंसाफ मिल सके और उनके द्वारा किए गए असहनीय व्यवहार का उनको दंड मिल पाए .
धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न