शादी के महीने बाद से ही मेरी पत्नी मेर


सवाल

शादी के 5 महीने बाद से ही मेरी पत्नी मेरे घर में नहीं रह रही है और मेरे बहुत बुलाने पर भी वो घर आने के लिये मना करती रही इसलिए मैंने दूसरी शादी कर ली और उससे एक बच्चा भी हुआ। पिछ्ले साल मेरी पहली पत्नी गुजारे के लिए पैसे की मांग करते हुए वो कोर्ट में केस की उसके बाद कोर्ट के फैसले के अनुसार पिछले 4 महीने से उसको पैसे भी दे रहा हूँ। इस तरह पत्नी की तरह न रह कर भी पैसे का बटवारा करना मुझे सही नहीं लग रहा है। मेरे पीछे मेरा पूरा परिवार है जिसका घर खर्च मुझे अकेले ही करना पड़ता है। मेरे पिता जी नहीं है तो छोटे भाई बहन का देख रेख भी मुझे ही करना पड़ता है। जिसकी वजह से घर खर्च चलाना मुस्किल हो गया है। मैं क्या करूँ?

उत्तर (2)


90 votes

आपकी पहली शादी मान्य होते हुए आपके द्वारा दूसरी शादी करना गैरकानूनी है . आपको दूसरी शादी करने से पहले अपनी पहली पत्नी से तलाक लेना चाहिए था .

लेकिन आप इन सब बातों के लिए देर हो चुकी है . क्योंकि आप की पहली पत्नी ने कोर्ट से अर्जी करके खर्चे की मांग की है और कोर्ट ने उसे खर्चा देने के लिए आपको आर्डर दिया है तो इस आर्डर को बदलने के लिए आपको दोबारा कोर्ट जाकर उस पिछले ऑर्डर को . चैलेंज करना होगा .

हालांकि बहुत कम उम्मीद है कि कोर्ट आप की पहली बीवी के खर्चे को रद करेगा लेकिन कोर्ट जाने के अलावा आपके पास और कोई . उपचार नहीं है .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न